पटना , सितंबर 17 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री सरावगी ने प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस पर बुधवार को दरभंगा स्थित प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनका अथक परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण देशवासियों को प्रेरणा देता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।
श्री सरावगी ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। उनकी कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित