मुंबई, 14अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के धारावाहिक 'ये फितूर तेरा' की सौम्या और जीत की जोड़ी इन दिनों दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लगातार उनकी जोड़ी पर एडिट्स और रील्स बना रहे हैं और उनके रोमांटिक पलों को खूब पसंद कर रहे हैं।
सौम्या का किरदार निभा रहीं देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने दर्शकों से मिल रहे प्यार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए सबसे खूबसूरत बात यह है कि लोगों ने सौम्या और जीत को अपना बना लिया है।
देबचंद्रिमा ने कहा, "ये फितूर तेरा का हिस्सा बनने की सबसे प्यारी चीजों में से एक यह है कि लोगों ने सौम्या और जीत को अपना बना लिया है। मुझे सच में उनके लिए बनाए गए एडिट्स, रील्स और फैंस के संदेश देखना बहुत पसंद है। कई बार कोई ऐसा एडिट या पल देखकर मैं मुस्कुरा देती हूं, जिसे शूट करते वक्त मैंने खुद उस नजरिए से नहीं देखा था।"उन्होंने कहा, "जो एडिट्स मुझे दिल से अच्छे लगते हैं, उन्हें मैं अक्सर रीपोस्ट भी करती हूं। यह देखना बहुत खूबसूरत लगता है कि हमारे किरदार एपिसोड से आगे भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहे हैं। दर्शकों ने जिस तरह सौम्या और जीत को अपनाया है, उनकी जर्नी को सपोर्ट किया है और लगातार हमारे लिए चीयर किया है, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"देबचंद्रिमा ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि सौम्या और जीत के किरदारों को इतना प्यार देने वाले दर्शक उन्हें मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'सौम्या', 'जीत' और 'ये फितूर तेरा' को आगे भी दर्शकों का इसी तरह प्यार मिलता रहेगा।
'ये फितूर तेरा' का प्रसारण हर रोज रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर होता है। इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित