मुंबई , सितंबर 18 -- ोनी सब के शो 'यादें' की कहानी अब गांव की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ेगी। शो में डॉ. देव मेहता (इकबाल खान) को छह महीने की सामुदायिक सेवा के लिए किलारी गांव भेजा जाता है, जहां उनके बच्चे भी उनके साथ रहने का फैसला करते हैं।

इसी बीच सहज राजपूत जिया और सचिन कवेथम मल्हार पाटिल के किरदार में शो से जुड़ रहे हैं। जिया डॉ. देव और उनके परिवार की नई दुनिया का हिस्सा बनेगी, जबकि किलारी का बेफिक्र और करिश्माई युवक मल्हार पहली नजर में जिया की ओर आकर्षित होगा। दोनों के बीच बनने वाला नया रिश्ता कहानी को नया मोड़ देगा।

सहज ने कहा कि जिया प्यारी और देखभाल करने वाली लड़की है और वह इस किरदार से जुड़ाव महसूस करती हैं। वहीं, सचिन ने कहा कि मल्हार आकर्षक, बेफिक्र और मासूम किरदार है और उसे निभाना उनके लिए रोमांचक अनुभव होगा।

'यादें' का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित