नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले 'मोहम्मद दीपक' ने सोमवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और बताया कि श्री गांधी ने उनसे कोटद्वार आकर उनके जिम की सदस्यता लेने का वादा किया है।
दीपक पिछले दिनों तब चर्चा में आये जब कोटद्वार में एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम से 'बाबा' शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था उस दौरान दीपक ने इसका विरोध किया। इस पर हिंदू संगठनों के लोगों ने उनसे उनका नाम पूछा तो दीपक ने अपना नाम 'मोहम्मद दीपक' बताया था।
श्री दीपक ने बताया कि श्री गांधी ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था और समझाया कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित