मुंबई , सितंबर 01 -- सोनी सब के धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भावनाओं से भरपूर और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। पुष्पा (करुणा पांडे) जहां शनाया (मुस्कान बामने) के अतीत का सच जानने की कोशिश कर रही हैं, वहीं चिराग (नितिन बाबू) भी अपने भीतर की भावनाओं से रूबरू होते नजर आएंगे।

आगामी कहानी में शनाया का अपहरण हो जाता है और उसकी सुरक्षा को लेकर पूरा चॉल चिंतित हो जाता है। परिवार उसे तलाशने के लिए एकजुट होता है, जबकि चिराग सब कुछ किनारे रखकर शनाया को बचाने के लिए आगे आता है।

इस घटना के बाद चिराग और शनाया के रिश्ते का एक नया पहलू सामने आएगा। चिराग शनाया को उनकी जटिल शादी से इतर एक अलग नजरिए से देखना शुरू करता है। वहीं, तलाक का मामला अब भी अधर में है। ऐसे में यह अप्रत्याशित परिस्थिति दोनों को अपने रिश्ते और एक-दूसरे के प्रति भावनाओं पर विचार करने के लिए मजबूर कर सकती है।

आगामी ट्रैक के बारे में मुस्कान बामने ने कहा, "शनाया ने हमेशा कोशिश की है कि वह सब कुछ खुद संभाले, इसलिए खुद को ऐसी स्थिति में पाना, जहां उसे किसी के बचाने की जरूरत हो, ऐसी बात थी जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी। उस पल में चिराग का उसके लिए आगे आना कई भावनाओं को सामने लाता है, खासकर तब जब उनके बीच पहले से ही बहुत कुछ अनकहा रह गया है। कभी-कभी सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में ही आपको एहसास होता है कि किसी की मौजूदगी कितनी मायने रखती है।"'पुष्पा इम्पॉसिबल' सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित