मुंबई , अगस्त 18 -- मेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट प्रचार के लिए पटना पहुंचने वाली है।फिल्म के सितारे पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार 21 अगस्त 2026 को पटना आएंगे और फिल्म का प्रमोशन करेंगे।
11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और 'मिर्जापुर' की चर्चित दुनिया की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर के साथ फिल्म के पहले गीत 'दो नंबरी' को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट 12 अगस्त को लखनऊ पहुंची थी, जहां अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने फिल्म का प्रचार किया और मीडिया से बातचीत की। 'मिर्जापुर' की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से खास जुड़ाव रहा है, ऐसे में लखनऊ के बाद पटना में फिल्म का प्रमोशन दर्शकों के लिए खास होगा।
'मिर्जापुर: द मूवी' में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया है। 'मिर्जापुर: द मूवी' चार सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित