, Oct. 25 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से दीपावली पर स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों के उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के माध्यम से आम नागरिक भी देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में योगदान दे सकते हैं।

श्री सरावगी ने कहा कि 'मन की बात' में अंगदान के प्रति जागरूकता, ई-संजीवनी, विज्ञान एवं अनुसंधान, मस्तिष्क अनुसंधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा समाज को नई दिशा देती है। इन क्षेत्रों में जागरूकता, नवाचार और जनभागीदारी को बढ़ावा देकर विकास की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी, नवाचार और आधुनिक तकनीक के समन्वय से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित