भोपाल , मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण रविवार को प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भी अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के विधानसभा क्रमांक-1 स्थित सम्राट अशोक मंडल, वार्ड क्रमांक-15 के बूथ क्रमांक-249 (एयरपोर्ट क्षेत्र) में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुनेंगे।
इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल भोपाल मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक-229 पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। बताया गया है कि प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी प्रदेश के विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर कार्यक्रम सुनेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित