मुंबई , सितंबर 30 -- िरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'मक्कल कावलन' 04 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में के. मणिकंदन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज़ डेट की घोषणा मणिकंदन के जन्मदिन के अवसर पर की गई।

'बाइसन कालामाडन' की थिएट्रिकल सफलता के बाद 'मक्कल कावलन' बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की अगली साझेदारी है। संतोष कुमार के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जो सम्मान के साथ जीवन जीना चाहता है, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था से सामना होने के बाद उसके सामने चुप रहने या उसके खिलाफ आवाज उठाने का विकल्प आता है।

कहानी में दिखाया गया है कि अपनी जिंदगी बचाने की कोशिश में एक आम आदमी धीरे-धीरे लोगों की आवाज बन जाता है और उनकी रक्षा के लिए संघर्ष करता है। फिल्म इंसान के सपनों और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की उसकी कोशिश को भी सामने लाती है।

'गुड नाइट', 'लवर' और 'कुडुंबस्थान' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके के. मणिकंदन पहली बार एक्शन ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लेखन, डबिंग और सहायक भूमिकाओं से की थी।

फिल्म में वागई चंद्रशेखर, ए. वेंकटेश, आर.के. विजयमुरुगन, शनमुगम मुथुसामी, सबुमोन, उन्नी माया, दिव्या श्रीपदा, जेनसन धिवाकर, लल्लू, जेमिनी मणि और रघु भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी प्रतीपन सेल्वरत्नम, संपादन अरुल मोसेस और प्रोडक्शन डिजाइन पप्पनाडु सी.यू. उथयकुमार ने किया है। स्टंट निर्देशन डॉन अशोक, साउंड डिजाइन एंथनी जयरुबन, कॉस्ट्यूम डिजाइन सुरेशकुमार और मेकअप रामचंद्रन ने संभाला है। 'बाइसन कालामाडन' के बाद निवार्स के. प्रसन्ना एक बार फिर फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।

'मक्कल कावलन' 04 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित