नयी दिल्ली , सितंबर 09 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि 'भारत इनोवेट्स' ने युवा नवप्रवर्तकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा उद्योग जगत और वैश्विक नेटवर्क से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
श्री जोशी ने आज 'भारत इनोवेट्स 2026' पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा में नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को विशेष महत्व दिया है। 'भारत इनोवेट्स' ने युवा नवप्रवर्तकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा उद्योग जगत और वैश्विक नेटवर्क से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में अनुसंधान, नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी गयी है। 'भारत इनोवेट्स' जैसी पहल इन उद्देश्यों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने का मंच प्रदान करती हैं।
'भारत इनोवेट्स' शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान तंत्र से उभरने वाले प्रतिभाशाली डीप-टेक नवाचारों को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसके प्रथम संस्करण में देशभर से 120 डीप-टेक स्टार्टअप एवं नवप्रवर्तकों तथा 45 शोध परियोजनाओं ने भाग लिया।
स्मारिका में इन नवाचारों की खोज और चयन से लेकर नीस में उनके अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन तक की पूरी यात्रा, उद्योग एवं निवेशकों के साथ संवाद तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसरों का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित