मुंबई , अक्टूबर 16 -- वर्ष 2015 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'ब्रूस ली: द फाइटर' के 11 साल पूरे होने पर फिल्म के एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर सफर की यादें ताजा हो गयी हैं।श्रीनु वैतला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण ने कार्तिक की भूमिका निभायी थी, जिसे ब्रूस ली के नाम से जाना जाता है। फिल्म में वह एक कुशल स्टंटमैन के रूप में नजर आये थे। राम चरण के दमदार एक्शन, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और हास्यपूर्ण अभिनय ने फिल्म को खास बनाया था।
वहीं, कृति खरबंदा ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उनके अभिनय ने कहानी के भावनात्मक और पारिवारिक पहलुओं को मजबूती दी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अरुण विजय और ब्रह्मानंदम भी अहम भूमिकाओं में नजर आये थे, जबकि चिरंजीवी ने विशेष भूमिका निभायी थी।
'ब्रूस ली: द फाइटर' में एक्शन, हास्य, पारिवारिक ड्रामा और मनोरंजन का मेल देखने को मिला था। फिल्म के 11 साल पूरे होने का अवसर इसकी स्टार कास्ट के योगदान और फिल्म के यादगार पलों को फिर से याद करने का मौका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित