नयी दिल्ली , अक्टूबर 04 -- कनॉट प्लेस स्थित राजीव चौक के इनर सर्कल में आज आयोजित 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 93वां संस्करण में एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

'स्वच्छ भारत अभियान के साथ - राहगिरी दिवस का जश्न' थीम के तहत राहगिरी दिवस के सहयोग से वाले इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक फिटनेस प्रेमी, एथलीट और नागरिक एक सक्रिय, स्वस्थ और स्वच्छ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हुए। इस दौरान एशियाई खेल 2026 (आइची-नागोया) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेता एथलीटों को देश का नाम रोशन करने और युवाओं को खेल, फिटनेस और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम गांधी जयंती के ठीक बाद आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान के साथ हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने नशा-मुक्त जीवन शैली के लिए 'नशा मुक्त भारत' की शपथ ली।

कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी (आईएएस) शामिल हुए। साथ ही, कई जाने-माने एथलीट भी मौजूद थे, जिनमें भारत की पहली एशियाई खेल एमएमए पदक विजेता सुचिका तारियाल हुड्डा; सॉफ्ट टेनिस में भारत के पहले एशियाई खेल पदक विजेता जय मीना और भारतीय वुशु चैंपियन व एशियाई खेल 2026 की रजत पदक विजेता नओरेम रोशिबिना देवी शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित