नासिक/सोलापुर , अप्रैल 01 -- महाराष्ट्र में कथित बाबा अशोक खरात से जुड़ा विवाद और गहरा गया है तथा जांच की नयी मांग के बीच दो और राजनीतिक हस्तियां संदेह के घेरे में आ गई हैं।

इस मामले में पहले से ही महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के राजनीतिक करियर को खतरे में है वहीं अब नासिक के पूर्व सांसद हेमंत गोडसे और सांगोला के पूर्व विधायक दीपक सोलुंके पाटिल की ओर ध्यान खींच रहा है।

दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें गोडसे कथित तौर पर खरात से भविष्यवाणियां करवाते हुए और हथेली दिखाकर मार्गदर्शन मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने बुधवार को आरोप लगाया कि गोडसे ने लोकसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए खरात से संपर्क किया था। अंधविश्वास विरोधी समिति ने पुलिस की विशेष जांच टीम से गोडसे से पूछताछ करने का आग्रह किया है, उन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित