मुंबई , सितंबर 17 -- अभिनेता वीर पहाड़िया की आने वाली फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का नया गाना 'इश्क का गुलाम' रिलीज हो गया है। बी प्राक की आवाज में सजा यह गीत प्यार, तड़प और दिल टूटने के दर्द को बयां करता है।
गाने में वीर पहाड़िया के किरदार की भावनात्मक दुनिया की झलक मिलती है। वह प्यार में डूबे नजर आते हैं, वहीं रिश्ते में बढ़ती दूरी और बिछड़ने के दर्द से भी गुजरते दिखाई देते हैं।
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी 'प्रेम कीटाणु' में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म युवा प्रेम, रिश्तों की जटिलताओं और भावनात्मक उलझनों को कहानी के केंद्र में रखती है। 'प्रेम कीटाणु' दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित