मुंबई , अक्टूबर 21 -- ोनी सब के धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में टाइगर की बहादुरी से चिराग के मन में जलन बढ़ने और दशहरा समारोह के दौरान साजिश रचने से कहानी में नया मोड़ आने वाला है।धारावाहिक के आगामी एपिसोड में टाइगर (मुकुल हरीश) मैनहोल में गिरी एक बच्ची की जान बचाता है। बच्ची विधायक राज पाटिल की पोती है। इसके बाद राज पाटिल टाइगर को इनाम देने और दशहरा समारोह में सम्मानित करने की घोषणा करते हैं।

टाइगर को मिल रही प्रशंसा से चिराग (नितिन बाबू) ईर्ष्या महसूस करने लगता है। दशहरा समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी चिराग के पास है। ऐसे में वह टाइगर को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचता है। रावण दहन के दौरान चिराग की योजना क्या रंग लाएगी, यह आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगा।

चिराग की भूमिका निभा रहे नितिन बाबू ने कहा कि चिराग अक्सर अपनी भावनाओं के प्रभाव में फैसले लेता है। उसकी असुरक्षाएं उसके व्यवहार और निर्णयों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा समारोह का घटनाक्रम रोमांचक है, क्योंकि इसके दौरान कई घटनाएं अप्रत्याशित रूप से सामने आती हैं।

धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे सोनी सब पर होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित