मुंबई, अप्रैल 13 -- फिल्म 'नागाबंधम' का गाना 'सुरा सुरा' 19 अप्रैल को रिलीज होगा।
वर्ष 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'नागाबंधम' का निर्देशन अभिषेक नामा कर रहे हैं। इस फिल्म में विराट कर्ण, नभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं।
फिल्म 'नागाबंधम', अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। मेकर्स ने टीज़र और पहले गाने 'नमो रे' के जरिए दर्शकों के बीच जो एक्साइटमेंट पैदा की थी, उसे अब एक नए अपडेट के साथ और बढ़ा दिया है। 'नमो रे' ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी और अब अगला धमाका होने के लिए तैयार है।
मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म का दूसरा गाना 'सुरा सुरा' 19 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इस घोषणा के साथ एक बेहद कलरफुल पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें विराट कर्ण, नभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन डांस के जबरदस्त पोज देते हुए जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं।कैप्शन में बताया गया है कि यह एक वेडिंग वाइब्स वाला फुट-टैपिंग नंबर होगा, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित