नयी दिल्ली , अगस्त 01 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वीडियो कांफ्रेन्स के ज़रिए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।इस कार्यक्रम के साथ नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी 'जन भागीदारी' अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर रविवार को देश भर में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में खेल आयोजन, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित