पटना , सितंबर 22 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मंगलवार को 'नमो सेवा - अनकही कहानियाँ' नाट्य मंचन एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से शामिल हुए।

कलाकारों ने नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं, संघर्षों, निर्णयों और राष्ट्र सेवा के विभिन्न पहलुओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 'नमो सेवा - अनकही कहानियाँ' केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समझने का एक रचनात्मक माध्यम है। कलाकारों ने जिस संवेदनशीलता और प्रभावशाली तरीके से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को मंच पर प्रस्तुत किया, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी कलाकारों और आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई दी।

श्री सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की जिम्मेदारी संभालने तक उनकी कार्यशैली में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिखाई देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित