नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- शिक्षकों को पाठन कार्य में और आसानी के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन ने वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था सीके-12 फाउंडेशन के साथ साझेदारी के तहत 'द टीचर ऐप' के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एकीकरण किया है।
दूरसंचार कंपनी एयरटेल से जुड़ी संस्था भारती एयरटेल फाउंडेशन ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस साझेदारी के तहत 'द टीचर ऐप' का एआई सक्षम संस्करण पेश किया गया है जो रियल टाइम में, कक्षा के अनुसार सहयोग प्रदान करता है और सभी कक्षाओं तथा सभी विषयों के लिए जरूरी कंटेंट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है।
यह एक आजीवन निःशुल्क डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग वर्तमान में देशभर में दो लाख से अधिक शिक्षक कर रहे हैं। यह रोजमर्रा के शिक्षण कार्य में शिक्षकों की सहायता करता है ताकि उनका समय बच सके और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित