मुंबई, मई 17 -- माधव एस राजपूत का नया गीत 'दर्द' इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
टी-सीरीज़ पॉप चार्टबस्टर्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत को गायक माधव एस राजपूत ने अपने करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट बताया है।
बिहार से ताल्लुक रखने वाले माधव एस राजपूत ने कहा कि यह गीत उनकी निजी भावनाओं के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि जब संगीतकार कम्ज़ मेहरा ने उन्हें यह गीत सुनाया, तो वह कुछ देर के लिए भावुक हो गए। गीतकार श्री सिंधु द्वारा लिखे गए बोल उन्हें अपनी जिंदगी की कहानी जैसे लगे।
माधव ने कहा, "रिकॉर्डिंग के दौरान यूनुस वारसी के वायलिन और मेरी आवाज़ ने मिलकर जो भावनात्मक माहौल बनाया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह गीत मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि मेरी आत्मा का हिस्सा है।"उन्होंने निर्माता संजय भूषण और निर्देशक नेहा महेंद्र सोनी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने इस गीत को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवोदित अभिनेत्री प्रगति पुरी के साथ काम करने का अनुभव भी उन्होंने यादगार बताया।
गीत का संगीत कम्ज़ मेहरा ने तैयार किया है और उन्होंने ही इसका मिक्स एवं मास्टरिंग भी किया है। रिकॉर्डिंग कथारस दिल्ली स्थित कम्ज़ म्यूजिक स्टूडियो में रक्षित तथा बीएनएस स्टूडियो में सुरेश चंद्रा द्वारा की गई। वीडियो का कैमरा वर्क शाहिद शेख ने किया है, जबकि मीनाक्षी एसआर ने इसके क्रिएटिव विजन को आकार दिया है।रिलीज के 24 घंटे के भीतर ही गीत को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और सोशल मीडिया पर #दर्द सांग ट्रेंड कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित