पटना , अगस्त 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को कहा कि 'तुलसी के राम' का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना सदियों पहले था।
श्री सरावगी ने कहा कि बदलते समय में जब समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं, तब श्रीराम के आदर्श हमें संयम, सद्भाव और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी समृद्ध परंपरा है, जो मानवता, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।
गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती सप्ताह के अवसर पर सनातन संस्कृति चेतना परिषद की ओर से आज रवींद्र भवन, पटना में 'तुलसी के राम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित