अगरतला , मई 30 -- त्रिपुरा के मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राज्य धीरे-धीरे एक डिजिटल रूप से उन्नत राज्य के रूप में विकसित हो रहा है और मंत्रिमंडल से लेकर ग्राम पंचायतों तक की प्रशासनिक प्रक्रियाओं तकनीकी प्रगति से प्रभावित हो रही है।
श्री सिन्हा ने आज यहां पूर्वोत्तर प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में डिजिटल प्रगति को बढ़ावा देना, तकनीकी कौशल को बढ़ाना और नयी तकनीकों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित