नयी दिल्ली , अक्टूबर 02 -- 'खटीमा उत्तराखंड शहीद दिवस' के मौके पर गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बछेती, विधायक रवि सिंह नेगी, प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक ठाकुर ने उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक नरेन्द्र मनराल की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजली सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किये और सभा को सम्बोधित किया। भजन गायक जगदीश शर्मा ने उत्तराखंड शहीदों को भजनांजलि अर्पित की।
इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता माया सिंह बिष्ट, श्री यशपाल कंतूरा, श्रीमती तुलसी जोशी, श्री ललित जोशी, श्री दयाल सिंह नेगी, श्री आनंद सिंह नेगी, श्री नरेन्द्र बेलवाल, श्री वीरेन्द्र आर्या, श्री रिंकू बिष्ट, श्री मोहन सिंह रावत, श्री अरूण रावत आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित