नयी दिल्ली , मई 07 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारतीय सेना के साहस और पराक्रम का प्रतीक बताते हुए इस सैन्य कार्रवाई की पहली वर्षगांठ पर सैन्य बलों के जवानों और अधिकारियों को नमन करते हुए कहा है कि देश उनकी वीरता और समर्पण का सदैव कृतज्ञ रहेगा।
श्री बिरला ने सोशल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद के विरुद्ध भारत की साहसिक और सक्रिय कार्रवाई का प्रतीक था। इस अभियान के माध्यम से भारत ने विश्व को यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ तथा मानवता के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि सेना के इस ऑपरेशन ने भारत के सैन्य पराक्रम के साथ-साथ स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित