मुंबई , जून 17 -- महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में जारी दलबदल की भारी अटकलों और 'ऑपरेशन टाइगर' की आहट के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने अपने कुनबे को बचाने के लिए अपने सभी सांसदों को एक व्हिप जारी करके संसदीय दल की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।

पार्टी ने यह व्हिप ईमेल से भेजा है और इसमें चेतावनी दी गई है कि बैठक से अनुपस्थित रहने वाले किसी भी सांसद के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। यह कदम उन रिपोर्टों के बाद उठाया गया है जिसमें दावा किया गया कि उद्धव गुट के छह सांसद पार्टी से अलग होकर संसद में एक नया गुट बनाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, ये सभी छह सांसद फिलहाल नई दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित