कुशीनगर , जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कसया तहसील स्थित कुकुत्था नदी तट से राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुभारंभ, किया। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम"* वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया है इसका लाभ जनपदवासियों को मिलेगी।
इस वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत वन विभाग सहित विभिन्न राजकीय विभागों के समन्वित प्रयासों से जनपद कुशीनगर को 45 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे आज सायंकाल तक पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि हम सभी धरती माता की संतान हैं और धरती को हरा-भरा बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि आज लगाए जाने वाले पौधे भविष्य में जीवनदायिनी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से जनपद को आवंटित लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, बीडीसी सदस्यों, चिकित्सकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान से जोड़ा गया है तथा वन विभाग द्वारा आवश्यक पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
राज्य मंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, तहसीलों, चिकित्सालयों, अमृत सरोवरों तथा शासकीय कार्यालय परिसरों में अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं। अनेक प्रजातियों के पौधे 10 से 20 वर्षों में अच्छा आर्थिक प्रतिफल प्रदान करते हैं। उन्होंने किसानों से खेतों, मेड़ों एवं बांधों पर पौधे लगाने तथा प्रत्येक जन्मदिन, विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर " *एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित