पटना , मई 18 -- टना नगर निगम की ओर से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से 'एक करोड़ पार्षद निधि योजना' 3.0 के अंतर्गत दूसरी किश्त के रूप में 30.10 करोड़ रुपये की राशि सभी प्रमंडलों को उपलब्ध करा दी गई है। इससे पहले अप्रैल माह में निगम मुख्यालय द्वारा 36.66 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। राशि के निर्बाध प्रवाह की वजह से योजना के अंतर्गत चल रही परियोजनाएं शीघ्र पूर्ण होने वाली हैं।

वर्तमान में योजना के तहत पटना नगर निगम के सभी छह प्रमंडलों में कुल 911 विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें अजीमाबाद प्रमंडल में 143, बांकीपुर में 135, कंकड़बाग में 151, नूतन राजधानी में 185, पटना सिटी में 90 तथा पाटलिपुत्र प्रमंडल में सर्वाधिक 207 योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और आम लोगों को स्थानीय समस्याओं से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित