नैनीताल , सितंबर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम को संपूर्ण जनपद में एक महोत्सव के रूप में मनाया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नैनीताल शहय में 51 हजार दीपक जलाकर पूरे शहर को रोशन किया गया। नैनी झील के चारों ओर जलाए गए दीपकों ने सरोवर नगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। दीपों की रोशनी से पूरा नैनीताल जगमगा उठा और वातावरण उत्सवमय हो गया।

बताया जा रहा है कि संपूर्ण जनपद में कुल 2.51 लाख 'आशीर्वाद के दीपक' जलाए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों तथा युवाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग सहित मयंक पंत, गौरव हरपाल, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, आशीष बजाज, हरीश राणा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित