गोपालगंज, नवंबर 05 -- ोपालगंज माय भारत की ओर से कमला राय महाविद्यालय में अपने वोट को जानें विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व, मतदाता सूची के संबंध में प्रामाणिक जानकारी देकर जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना था।

कार्यक्रम में मंत्रालय के यूथ आइकॉन आदित्य मधुकर ने युवाओं से संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

मुख्य अतिथि जितेश एवं विशिष्ट अतिथि अनुदित ने लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं के संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। साथ ही भीड़तंत्र के विरूद्ध लोकतंत्र, विवेक एवं संवैधानिक मूल्यों के पक्ष में खड़े रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बनकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित