ग्लासगो , जुलाई 29 -- ओलंपियन श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफ़ाइनल 2 में 55.52 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे और फ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए।
अनीश सुनील कुमार गौड़ा और साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। अनीश ने अपनी हीट में 1:51.64 सेकेंड का समय निकाला और ओवरऑल 18वें स्थान पर रहे। वहीं, साजन ने 1:51.99 सेकेंड के साथ 20वां स्थान हासिल किया। दोनों भारतीय तैराक शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सके, जिसके कारण उनका अभियान यहीं समाप्त हो गया।
पैरा तैराकी: बुडिगिना और अली इमाम क्रमशः छठे और आठवें स्थान पर रहेपुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल एस 13 फ़ाइनल में आरवीवीबीके बुडिगिना 25.68 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि अली इमाम 28.28 सेकंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित