जयपुर , मार्च 02 -- होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधा के लिए कोलकाता-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का सोमवार देर रात चलायी जायेगीउत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 03115, कोलकाता-जयपुर एकतरफा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दो मार्च को कोलकाता से देर रात 23.55 बजे रवाना होकर चार मार्च को 11.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नेहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन. गोमोह, पारसनाथ, हजारी बाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, बाह,फतेहाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित