जयपुर , मार्च 02 -- होली पर्व पर होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधा के लिए छह और आठ मार्च को जैसलमेर और भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच विशेष ट्रेन चलायी जायेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04861 जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर) विशेष ट्रेन छह मार्च शुक्रवार को (एक फेरा) जैसलमेर से 12.40 बजे रवाना होकर सायं छह बजे बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04862 भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा आठ मार्च रविवार को (एक फेरा) भगत की कोठी से अपराह्न सवा दो बजे रवाना होकर रात आठ बजे जैसलमेर पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का रामदेवरा, फलौदी, औसियां एवं जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित