पटना , फरवरी 28 -- बिहार के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) विनय कुमार ने शनिवार को कहा कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों, संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और नक्सल प्रभावित जिलों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और इस दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री कुमार ने आज बयान जारी कर कहा कि पटना और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों, विशेषकर बाइकर्स गैंग, स्ट्रीट रेसिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार निगरानी के माध्यम से होली के नाम पर शांति भंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी और इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित