पटना , मार्च 02 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत, आपसी सद्भाव, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
डॉ. कुमार ने आज कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में और भद्रा की समाप्ति के बाद किया जाता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन को अच्छाई की जीत का उत्सव इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार सत्ता, शक्ति और अहंकार के सामने भक्ति की जीत होती है।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने ईश्वर से कामना की है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि हमारे जीवन से सभी नकारात्मकताओं का नाश करे और एक नए उत्साह, उमंग तथा उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे और हमारे समाज में प्रेम, एकता और समरसता को और सुदृढ़ बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित