नयी दिल्ली , अप्रैल 18 -- होर्मुज जलडमरूमध्य इलाके में भारतीय ध्वज वाले दो व्यापारिक जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया।
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार विदेश मंत्रालय ने इस गंभीर सुरक्षा चूक पर चिंता जताने के लिए ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतेहअली को तलब किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनके साथ बैठक करके अपनी गहरी नाराजगी से अवगत कराया।
बैठक के दौरान श्री मिस्री ने कहा कि भारत व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि समुद्र में नागरिक जहाजों पर गोलीबारी की ऐसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं। साथ ही, उन्होंने पूर्व के उन घटनाओं का भी उल्लेख किया जब ईरान ने भारत आने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने में सहयोग किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित