शिमला , जून 11 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में तेल टैंकर पर काम करने वाले नाविक आदित्य शर्मा की मौत पर दुख जताया है।
हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर ज़िले के गैलोर इलाके के रहने वाले आदित्य शर्मा होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी हमले में मारे गये थे।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने ज़िला प्रशासन को परिवार को हर संभव मदद और सहयोग देने का निर्देश भी दिया। श्री सुक्खू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित