, March 11 -- बैंकॉक, 11 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान इजरायल-अमेरिका युद्ध में महत्वपूर्ण हो चले समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड की एक कार्गो जहाज पर बुधवार को हमला होने के बाद चालक दल के 20 सदस्यों को बचाकर ओमान ले जाया गया है। रॉयल थाई नेवी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसमें शामिल जहाज़ मयूरी नारी है और यह बुधवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा की एक बंदरगाह से निकला था। होर्मुज इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे उस पर हमला हुआ। घटना के बाद, रॉयल थाई नेवी तुरंत बचाव कार्य में जुट गयी। बचाए गए थाई चालक दल के सदस्यों को ओमान के खासाब पहुंचाया है। अधिकारी बाकी तीन सदस्यों की तलाश जारी रखे हुए हैं। थाई नौसेना ने कहा कि हमले की सही वजह की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित