, Aug. 5 -- वाशिंगटन, 05 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही खोल दिया जाएगा, अन्यथा ईरान पर "बहुत बड़ा" हमला किया जाएगा।

फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता की प्रगति संबंधी सवाल पर कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द खोल दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें बहुत कड़ा प्रहार झेलना पड़ेगा। किसी भी स्थिति में जलडमरूमध्य खुलने वाला है।"फॉक्स न्यूज के अनुसार, श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू हो गयी है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी समझौता "बहुत जल्द" होने वाला है।

ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता में शामिल होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बातचीत ओमान के माध्यम से मध्यस्थों के जरिए हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित