उदयपुर , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में होटल संघ उदयपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच से पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करके पर्यटन को नयी दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
संघ के सचिव विकास पोरवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए उदयपुर के लिए एक समग्र योजना तैयार करने की मांग रखी। इसमें पर्यटन स्थलों के विकास के साथ आधारभूत ढांचा, यातायात व्यवस्था और पर्यटकों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उदयपुर शहर के आसपास नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे पर्यटकों के लिए नये आकर्षण विकसित होंगे और उनका उदयपुर में ठहराव भी बढ़ाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित