सहारनपुर , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे में एक प्रेमी युगल द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है, जिसमें उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी अजमल (32) एक 14 वर्षीय किशोरी को उसके गांव मंदवाड़ा से बहला-फुसलाकर सहारनपुर ले आया था। दोनों नानौता के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उन्होंने किसी समय जहरीला पदार्थ खा लिया।अजमल ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से अपने रिश्तेदार को दी। सूचना पर परिजन दोनों को शामली के एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार किशोरी, अजमल के छोटे भाई की साली थी। घटना के बाद दोनों परिवारों में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित