श्रीगंगानगर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर के एक होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीरमाना गांव का निवासी पवनकुमार कुम्हार (32) सोमवार शाम को इंदिरा सर्किल के समीप राजहंस होटल में आया था। मंगलवार को दोपहर में जब होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पुलिस को बुला लिया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो पवन अंदर बेहोश पड़ा था। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि उसने घर वालों को बताया कि वह किसी को टाइल्स और फिटिंग का सामान दिलवाने के लिए सूरतगढ़ जा रहा है। इसके बाद वह होटल में आकर ठहर गया। कमरे में जाते समय वह सिर्फ पानी की एक बोतल लेकर गया था। होटल स्टाफ के पूछने पर पवन ने कहा कि वह बाद में खाना कमरे में मंगवा लेगा लेकिन एक बार कमरे में जाने के बाद वह बाहर नहीं आया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण का पता चलने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित