भरतपुर , सितम्बर 02 -- राजस्थान के जयपुर में हुए राज्य स्तरीय सप्त शक्ति हॉर्स शो में करौली की 11 वर्ष की घुड़सवार धानवी सिंह पिचानोत के स्वर्ण पदक जीतने के बाद खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

धानवी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इस जीत के साथ धानवी के नाम अब घुड़सवारी में कुल 14 पदक हो गये हैं। धानवी ने अपने घुड़सवारी के हुनर और बेहतरीन प्रदर्शन से यह स्वर्ण पदक हासिल किया।

इतनी कम उम्र में घुड़सवारी जैसे खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर वह अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। उनके प्रशंसकों का कहना है कि उनकी इस सफलता से करौली का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित