हरिद्वार , सितंबर 03 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने गुरुवार सुबह चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली कलियर, कोतवाली नगर हरिद्वार और कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सड़कों और गलियों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान पुलिस के रडार पर कुल 804 व्यक्ति आए। सत्यापन नहीं कराने अथवा नियमों का पालन नहीं करने पर 87 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए, जबकि 34 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित