नयी दिल्ली , जनवरी 29 -- हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एक से सात फरवरी तक ओडिशा के राउरकेला में आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33-सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप की घोषणा कर दी है।

यह शिविर 10 से 15 फरवरी तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होने वाली एफआईएच पुरुष प्रो लीग के आगामी चरण के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा हैं। घरेलू चरण से भारत साल के पहले अभियान की शुरुआत करेगा। यह टीम हाल ही में समाप्त हुई हीरो हॉकी इंडिया लीग के बाद इकट्ठा हो रही है, जिसने कई सीनियर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी अनुभव दिया, साथ ही युवा खिलाड़ियों को कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी दिया।

इस शिविर में पवन, सूरज करकेरा, मोहित होन्नेनहल्ली शशिकुमार और प्रिंसदीप सिंह गोलकीपर के तौर पर शामिल होंगे।

वहीं, रक्षापंक्ति में अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदुरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीव ज़ेस और अमनदीप लाकरा शामिल हैं।

मिडफील्ड में, ग्रुप में राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रोशन कुजूर हैं।

फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकरा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालागे और मनिंदर सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित