हैफ़ा /इज़रायल/ , अप्रैल 05 -- उत्तरी इज़रायली के हैफ़ा शहर में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।
सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
होम फ्रंट कमांड ने ईरान से मिसाइल दागे जाने की शुरुआती चेतावनी जारी की है जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर ये सायरन शुरू कर दिये गये। ईरान से मिसाइलें दागे जाने के बाद शनिवार को हैफ़ा में तीन बार हवाई हमले के सायरन बजे।
ईरान, अमेरिका और इज़रायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इज़रायली क्षेत्र पर हमले कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी के अनुसार नागरिकों के हताहत होने की कुल संख्या पहले ही 1,300 से अधिक हो चुकी है, जबकि 20,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित