हैदराबाद , अक्टूबर 24 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो भारतीय यात्रियों से करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों यात्री विदेशी मुद्रा के वैध स्रोत और उसे ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

डीआरआई के हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने विशेष सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर की रात एयर एशिया की उड़ान एके-68 से कुआलालंपुर जाने वाले एक यात्री को रोका। उसके हैंड बैगेज की तलाशी में कपड़ों के बीच काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखे गए 66,600 अमेरिकी डॉलर, 3,773 मलेशियाई रिंगिट और दो सिंगापुर डॉलर बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 63.62 लाख रुपये थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित