नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- हैदराबाद में 16 से 28 जून तक रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा।

आज जीएमआर स्पोर्ट्स ने, इस खेल की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी, रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी में घोषणा करते हुए कहा कि रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का दूसरा संस्करण 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गचीबोवली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। रग्बी प्रीमियर लीग के इस सत्र में तेज-तर्रार रग्बी 7एस प्रारुप में वापस आ रही है। दूसरे एडिशन में पहले एडिशन की छह फ्रैंचाइजियां शामिल होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित