हैदराबाद , जुलाई 26 -- तेलंगाना में राजधानी के कूकटपल्ली थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार टिपर लॉरी के दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार देने से दो किशोरों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान महेश (17) और लक्ष्मी तेजा (17) के रूप में हुई है। दोनों एक अन्य युवक के साथ क्रिकेट खेलने के लिए स्कूटी से जा रहे थे, तभी लॉरी ने उनके वाहन को बहुत तेज टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर कूकटपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित