हैदराबाद , जुलाई 06 -- तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली स्थित एक अदालत की इमारत की तीसरी मंज़िल पर सोमवार तड़के आग लग गयी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अदालत के कर्मचारियों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत अग्निशमन सेवा को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को दूसरी मंज़िलों तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और स्थिति के पूरी तरह नियंत्रण में होने की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने आग लगने के सही कारण का पता लगाने और अदालत की इमारत को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित