भुवनेश्वर , जनवरी 26 -- हैदराबाद तूफान ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में एचआईएल जीसी को 4-3 से हराकर पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में तीसरा स्थान हासिल किया।

आज यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में अमनदीप लाकरा ने (30वें, 53वें) मिनट दो गोल किए, जबकि नीलाकांता शर्मा ने (24वें) और जैकब एंडरसन ने (33वें) मिनट भी तूफान के लिए गोल किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित